मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया
मेयर ने यह भी जानकारी दी कि गार्डन रीच और एक अन्य स्थान पर नए बूस्टर पंपिंग स्टेशन बनाए जाने पर विचार चल रहा है
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन में मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कोलकाता के कई बाजारों की स्थिति बेहद खस्ताहाल है और वहां सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में नगर निगम की ओर से एक विशेष कमेटी गठित कर बाजारों के नवीनीकरण का काम किया जाएगा। मेयर ने साफ शब्दों में कहा कि जहां-जहां सुरक्षा मानकों के साथ खिलवाड़ होगा, वहां बाजारों को बंद करने से भी नगर निगम पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की जान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
मेयर फिरहाद हकीम ने कोलकाता की यातायात व्यवस्था पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि कोलकाता की अधिकांश सड़कें बेहद संकरी हैं, ऐसे में उन्हें साइकिल लेन में तब्दील करना आसान नहीं है। साथ ही, अलग से दोपहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी कई इलाकों में संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोलकाता शहर के भीतर सड़क काटकर बाइक लेन बनाना व्यावहारिक नहीं है। हालांकि, कोलकाता के बाहर या नए टाउनशिप क्षेत्रों में इस तरह की योजनाओं पर विचार किया जा सकता है।
मेयर ने यह भी जानकारी दी कि गार्डनरीच और एक अन्य स्थान पर नए बूस्टर पंपिंग स्टेशन बनाए जाने पर विचार चल रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद अगले 25 वर्षों तक शहर में पीने के पानी की कोई कमी नहीं होगी। इसके अलावा मेयर ने बताया कि निगम की ओर से कोलकाता के टाउन हॉल में एक म्यूजियम बनाने की कल्पना भी की जा रही है, जिससे शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके। मेयर के इन बयानों से साफ है कि नगर निगम आने वाले दिनों में शहर की सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को लेकर बड़े और सख्त फैसले लेने के मूड में है।